भोपाल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को हल्की धूप निकली। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों में हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य में मंगलवार को हल्की धूप और हल्के बादल छाए हुए हैं और हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बन गया है। बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के बाद नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में इंदौर का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath