नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
भारत मौसम विभाग (आईएएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान साफ रहेगा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है। शाम या रात के वक्त धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।”
यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 36 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath