नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह तेज धूप निकली। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।
दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “गुरुवार सुबह तेज धूप निकली। दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 34 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
dharmpath.com dharmpath