दिल्ली में गुरुवार सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान साफ रहेगा। कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है।”

राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिन में अधिकतम आद्र्रता 74 प्रतिशत और न्यूनतम आद्र्रता 56 प्रतिशत रहने की संभावना है।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493