दिल्ली में घना कोहरा, विमान सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुबह तड़के दृश्यता का स्तर 50 मीटर से भी कम था।

अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के से मध्य कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा।”

दिल्ली और मैंगलौर में कम दृश्यता के कारण जेट एयरेवज और इंडिगो एयरलाइन्स की सेवाएं प्रभावित हुईं। दोनों विमान सेवाओं ने यात्रियों को सावधान करने के लिए ट्वीट किया।

जेट एयरवेज ने ट्वीट में लिखा, “अपनी उड़ान के समय की स्थिति जांच लें।”

इंडिगो एयरलाइन्स ने लिखा, “दिल्ली में खराब मौसम के कारण हमारी कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं।”

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई।

राजधानी में एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का सामान्य तापमान है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493