दिल्ली में घरों में आग, 2 मरे, 14 घायल

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार को तीन घरों में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। इस हादसे में 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों में सात साल की बच्ची भी है।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के तीन घरों में तड़के 3.38 बजे अचानक आग लग गई।

सूचना मिलने के बाद पांच अग्निशमन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने सुबह 4.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

एक अधिकारी ने कहा कि सुरेखा (30) और गायित्री (7) की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

एक अग्निशमन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आग तीनों घरों में से एक घर के पास हाईटेंशन तार के किसी ज्वलनशील चीज के संपर्क में आने से लगी। आग बाद में दो अन्य घरों में भी फैल गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493