नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह तेज धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज करने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह आठ बजे आद्र्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।
यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
dharmpath.com dharmpath