मप्र में तापमान बढ़ा

भोपाल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश का असर कम हो चला है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य की राजधानी भोपाल सहित अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को आसमान साफ है और धूप खिली है, जिसके कारण सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा है, दिन चढ़ने के साथ गर्मी का जोर भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने धीमी गति से हवाएं चलने के साथ-साथ तापमान में इजाफा होने का अनुमान जताया है। साथ ही मौसम शुष्क रहेगा।

भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री, इंदौर का 16.6 डिग्री, ग्वालियर का 19़.8 डिग्री, जबलपुर का न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री, इंदौर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री, ग्वालियर का 35.2 डिग्री तथा जबलपुर का 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493