दिल्ली में जल्द खुलेगा बंजी जंपिंग स्टेशन

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जल्द ही पहला स्थाई बंजी जंपिंग स्टेशन खुलेगा।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जल्द ही पहला स्थाई बंजी जंपिंग स्टेशन खुलेगा।

उन्होंने बताया कि यह बंजी जंपिंग स्टेशन दक्षिण दिल्ली के महरौली में गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में खुलेगा। इसके साथ ही ‘मल्टीपल एक्टिविटी टॉवर’ और ‘फ्री फॉल जंप’ की सुविधा भी शुरू होगी।

महरौली से सटे सैद-उल-अजैब गांव में 20 एकड़ में फैले गार्डन का उद्घाटन फरवरी 2003 में किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493