दिल्ली में तपिश बढ़ने के आसार

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह हालांकि आंशिक बदली रही, पर दिन में प्रचंड गर्मी बढ़ने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, “सुबह आंशिक बदली रही। पर दिन में कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है।”

यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 27 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले यानी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493