पॉलिस्ता के वास्को जाने की अटकलें तेज हुईं

रियो डी जनेरियो, 8 मई (आईएएनएस)। ब्राजील का प्रमुख फुटबाल क्लब वास्को डी गामा क्लब ब्राजीली अंडर-23 राष्ट्रीय टीम के प्रतिभाशली मिडफील्डर ब्रूनो पॉलिस्ता से करार के करीब है।

वर्तमान में पॉलिस्ता पुर्तगाल के अग्रणी क्लब स्पोर्टिग लिस्बन के लिए खेल रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 21 वर्षीय पॉलिस्ता 2015 में ब्राजील के क्लब बाहिया से लिस्बन का रुख किया था। उन्होंने इस क्लब की तरफ से अभी तक महज चार मैच ही खेले हैं क्योंकि वह कोच की पहली पसंद नहीं हैं।

ब्राजील के समाचार पत्र ‘गजेटा एस्पोर्टिवा’ की रिपोर्ट के अनुसार, लिस्बन और वास्को क्लब के अधिकारियों का कहना है कि वह जनवरी से पॉलिस्ता के लोन पर आधारित स्थानांतरण पर चर्चा कर रहे हैं और इसके गर्मियों में पूरा हो जाने की सम्भावना है।

पॉलिस्ता 2015 में पैन अमेरिकी खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली ब्राजील की अंडर-23 टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट का आयोजन कनाडा की राजधानी टोरंटो में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493