दिल्ली में तीनमंजिला इमारत गिरी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक रिहायशी इलाके में बुधवार को तीन मंजिला इमारत में गैस सिलिंडर में हुए विस्फोट के बाद इमारत ढह गई।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं।

घटना पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में सुबह लगभग 7.45 बजे हुई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “एक तीन मंजिला इमारत में गैस सिलिंडर में विस्फोट होने के बाद इमारत ढह गई। बचाव और राहत कार्य जारी है। आठ लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493