पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह तेज धूप निकली । राज्य के तापमान में भी लगातार वृद्घि दर्ज की जा रही है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 24़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया, “अगले दो दिन राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। 24 अप्रैल से आसमान में बादल छाने शुरू होंगे, जिससे राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश होगी। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी।”
पटना के अलावा गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25़ 5 डिग्री, भागलपुर का 23 डिग्री तथा पूर्णिया का 18़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले, मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, गया का 41़1 डिग्री तथा भागलपुर तथा पूर्णिया का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath