मप्र में लू का असर शुरू

भोपाल, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को तेज धूप निकली है और लू का असर शुरू हो गया है। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

भोपाल, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को तेज धूप निकली है और लू का असर शुरू हो गया है। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

राज्य में अब लू भी अपना असर दिखाने लगी है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी की तल्खी और बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान समुद्री हवाओं के असर से कुछ नमी आने से तापमान में मामूली गिरावट आई, लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी और बढ़ सकती है।

राज्य में अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से उपर बना हुआ है।

बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24़ 9 डिग्री, ग्वालियर का 22़ 4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25़ 6 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इससे एक दिन पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41़ 3 डिग्री, ग्वालियर का 40़ 5 डिग्री और जबलपुर का 41़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493