नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। शाम या रात में बादल छाने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”
आईएमडी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 45 फीसदी आद्र्रता रही।
वहीं, एक दिन पहले यानी शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath