पटना, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और तापामन में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और गया का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 30.7 डिग्री सेल्सियस और गया का 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath