दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 22 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में गुरुवार की सुबह धुंधभरी रही और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है।

सुबह 8.30 बजे ²श्यता 800 मीटर रही और नमी 87 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते रेलवे ने 22 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया जबकि 30 रेलगाड़ियां तय समय से देरी से चल रही है। नौ रेलगाड़ियों के समय को पुनर्निर्धारित किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा” विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493