मप्र में मौसम साफ, धूप खिली

भोपाल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह मौसम साफ है और धूप खिली हुई है, जिससे ठंड का असर कम है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में गुरुवार की सुबह मौसम सुहावना है एवं धूप खिली हुई है और सर्द हवाओं का असर कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर की ओर से आ रही हवाओं की तेजी में कमी आने से ठंड में कमी आई है और न्यूनतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर संभागों में कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलने की संभावना है।

राज्य के मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10.5 डिग्री, ग्वालियर का 5.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 7़.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.8 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 26.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493