दिल्ली में धुंध, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक हल्के से लेकर सामान्य कोहरा रहेगा।

दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 87 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493