लंदन, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। मशहूर रॉक बैंड ‘द रोलिंग स्टोन्स’ एक दशक बाद अपना नया एलबम रिकॉर्ड कर रहा है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, बैंड सदस्य मिक जैगर, कीथ रिचर्ड्स, रोनी वुड और चार्ली वाट्स पिछले एक सप्ताह से यहां एक स्टूडियो में अपनी 2005 की एलबम ‘अ बिगर बैंग’ का अगला भाग बनाने पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वुड (68) ने यह भी खुलासा किया है कि वह जुड़वा बच्चों के पिता बनने वाले हैं, जिससे बैंड बहुत उत्साहित है।
‘द सन’ समाचारपत्र ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “रोनी ने वुड के पिता बनने की खबर स्टूडियो में काम शुरू करते समय दी और वे सभी उनके लिए बहुत खुश हैं। इस खबर ने सभी में उत्साह भर दिया है।”
dharmpath.com dharmpath