पटना, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरा कम रहा, लेकिन ठंडी हवा चली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन के मुताबिक, “शनिवार से पछुआ हवा और तेज चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने से ठंड बढ़ेगी।”
मौसम विभाग के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री, भागलपुर का 13 डिग्री और पूर्णिया का 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री, गया का 25.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath