दिल्ली में धुंध भरी सुबह, दृश्यता में सुधार

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दृश्यता में सुधार दर्ज किया गया। दृश्यता 700 मीटर मापी गई, जबकि सोमवार को यह 400 मीटर और रविवार को 200 मीटर थी।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “सुबह 8.30 बजे सफदरजंग इलाके में दृश्यता 700 मीटर मापी गई।”

हालांकि, वायु गुणवत्ता एवं मौसम भविष्यवाणी एवं अनुसंधान प्रणाली (एसएफएआर) के अनुसार, वायु गुणवत्ता गंभीर बनी रही। पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 और पीएम 10 का स्तर अधिकांश जगहों पर 500 निशान से ऊपर रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 442 के सूचकांक के साथ गंभीर बना रहा।

आईएमडी अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी का सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493