मोदी ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “हमारे प्रेरणा, भारत के सबसे दिग्गज नेताओं में से एक एल.के. आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई, जिन्होंने अथक और पूरी लगन से भारत की सेवा की है।”

उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से आडवाणी जी को लंबी और स्वस्थ जिंदगी देने की प्रार्थना करता हूं।”

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आडवाणी को बधाई दी। आडवाणी मंगलवार को 89 साल के हो गए।

सिंह ने ट्वीट किया, “आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वह दशकों हमारे लिए प्रेरणास्रोत्र रहे हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493