दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार की सुबह हल्की धुंध रहने का अनुमान है।”

मौसम विभाग के अनुसार, यहां दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।

इससे पहले मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493