दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, दोपहर में आंशिक बदली छाने के साथ शाम को आंधी आने की संभावना है। अगले दो दिनों में तापमान बढ़ेगा।

आईएमडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज बारिश की कोई संभावना नहीं है और दिन गर्म रहने के आसार हैं।”

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता सुबह नौ बजे काफी खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु गुणवत्ता सूचकांक 260 पर दर्ज किया। कुछ क्षेत्रों को वायु प्रदूषण के लिहाज से ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में रखा गया।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 28 फीसदी दर्ज की गई।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 38.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.5 डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493