नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्यिस के आसपास बने रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath