बिहार में बारिश से मौसम सुहावना

पटना, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के इलाकों में रविवार देर रात हुई बारिश से सोमवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.क़े सेन के अनुसार, “अगले दो दिनों तक बिहार में बारिश की संभावना है। पूर्वी बिहार में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। पटना में मध्यम बारिश होगी।”

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, गया का 25.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 30.2 डिग्री, गया का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 11.60 मिलीमीटर, गया में 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493