दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)।राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को धूपभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिन गर्म रहने और अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,”रात तक हल्की बारिश हो सकती है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 52 फीसदी दर्ज हुआ।”

पालम क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

निजी मौसम पूवार्नुमान एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक, राजधानी में शाम और रात तक गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि, शनिवार को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

स्काइमेट के निदेशक महेश पलावत ने आईएएनएस से कहा, “28 जून से पहले राहत की संभावना नहीं है।”

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता सामान्य रही। हालांकि, हवा में धूल और प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493