दिल्ली में धूप निकली

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि आसमान दिन में साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 60 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से थोड़ा अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493