बिहार में धूप निकली, उमस बढ़ी

पटना, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है अगले 24 घंटों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 30.2 डिग्री, गया का 36.8 डिग्री तथा पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493