Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » दिल्ली में धूप भरी सुबह

दिल्ली में धूप भरी सुबह

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन गर्म रहने के आसार जताए हैं।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शुक्रवार का दिन गर्म रहेगा। आसमान दिनभर साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 73 फीसदी आद्र्रता थी।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में धूप भरी सुबह Reviewed by on . नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय Rating:
scroll to top