नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में वातावरण गर्म रहने के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान साफ रहेगा और दिन के गर्म रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।”
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 64 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में रविवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath