नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सड़क विक्रेता (जीविका संरक्षण और सड़क विक्रेता विनियमन) अधिनियम को पूरी तरह लागू किए जाने की मांग की।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में इन दिनों रेहड़ी-पटरी विक्रय मुक्त इलाकों से पटरी वालों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।
कांग्रेस ने कहा कि वह अधिनियम को लागू किए जाने की अपनी मांग के लिए 13 अक्टूबर से नगर निगम कार्यालयों के बाहर धरना शुरू करेगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने यहां पत्रकारों से कहा, “दिल्ली रेहड़ी-पटरी कांग्रेस 13 अक्टूबर से दिल्ली महानगर निगम के 12 मंडलीय कार्यालयों के बाहर और नई दिल्ली महानगर परिषद मुख्यालय के बाहर धरना देना शुरू करेगी।”
माकन ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार द्वारा सड़क विक्रेता अधिनियम को लागू न करने का खामियाजा गरीब रेहड़ी-पटरी वालों को भुगतना पड़ रहा है।
dharmpath.com dharmpath