दिल्ली में फिर लागू होगी सम-विषम परिवहन योजना

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम परिवहन योजना 15-30 अप्रैल के बीच फिर लागू की जाएगी और दोपहिया वाहनों व महिलाओं को इससे छूट मिलेगी।

केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, “हम इसे 15-30 अप्रैल के लिए फिर लागू करेंगे।”

उन्होंने कहा, “यह चरणबद्ध तरीके से लागू होगा और स्थायी रूप से नहीं होगा।”

केजरीवाल ने कहा कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक सम-विषम परिवहन योजना से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर यह फैसला लिया गया है। योजना के तहत सम पंजीकरण संख्या वाले वाहनों को सम तारीख और विषम पंजीकरण संख्या वाले वाहनों को विषम तारीख के दिन परिचालन की इजाजत थी।

केजरीवाल ने हालांकि यह भी कहा कि दोपहिया वाहनों को योजना से दूर रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 30 लाख दो पहिया वाहन हैं और अगर इन्हें भी योजना के अंतर्गत लाया जाएगा, तो बसों व दिल्ली मेट्रो में भीड़भाड़ बहुत बढ़ जाएगी।

केजरीवाल ने कहा, “इसलिए हम दो पहिया वाहनों को योजना में शामिल नहीं कर सकते।”

वहीं, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक जनवरी से 15 जनवरी के दौरान यातायात जाम की समस्या न होने की शहर ने बेहद प्रशंसा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493