सेना की उत्तरी कमान ने हनुमनथप्पा के निधन पर शोक जताया

जम्मू, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सेना की उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस.हुड्डा ने गुरुवार को लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन पर शोक जताया।

जम्मू, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सेना की उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस.हुड्डा ने गुरुवार को लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन पर शोक जताया।

सेना की उत्तरी कमान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा ने लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ के निधन पर गहरा शोक जताया है। हुड्डा ने कहा है कि सियाचिन ग्लेशियर में बर्फ में दब कर भी हनुमनथप्पा ने अपने अदम्य जोश, साहस और अतुलनीय सहनशक्ति के दम पर भीषण ठंड और असहनीय हालात का सामना किया था।”

सियाचिन ग्लैशियर की सोनम चौकी पर 3 फरवरी को हिमस्खलन में 10 सैनिक बर्फ में दब गए थे। 9 सैनिकों के शव निकाले गए थे। हनुमनथप्पा टनों बर्फ के नीचे से चमत्कारिक रूप से जिंदा निकले थे। गुरुवार को दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रिफरल हास्पिटल में उनका निधन हो गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493