Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » दिल्ली में फुहारें पड़ने की संभावना

दिल्ली में फुहारें पड़ने की संभावना

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार रात हल्की बारिश होने से रविवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में और फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में रविवार सुबह 8.30 बजे तक दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने कहा कि दिन में फुहारें पड़ने की संभावना है।

मौसम अधिकारी ने कहा, “आज आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश पड़ सकती है।”

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 67 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को धूप थी। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में फुहारें पड़ने की संभावना Reviewed by on . नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार रात हल्की बारिश होने से रविवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार रात हल्की बारिश होने से रविवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा Rating:
scroll to top