नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मोदी इस समय तीन देशों फ्रांस, जर्मनी एवं कनाडा के दौरे पर हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजनजी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
सुमित्रा 12 अप्रैल, 1943 को पैदा हुईं। वह मध्य प्रदेश के इंदौर से आठ बार सांसद रह चुकी हैं। वह 15वीं लोकसभा की अध्यक्ष रह चुकीं मीरा कुमार के बाद दूसरी महिला अध्यक्ष हैं।
dharmpath.com dharmpath