दिल्ली में बस की टक्कर से बच्ची की मौत

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को बस की टक्कर से पांच साल की एक बच्ची की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने दादा और भाई के साथ सड़क पार कर रही थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिशिका पासवान (5) और शैलेष (7) अपने दादा भगवान दास के साथ दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित एमसीडी स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान एक क्लस्टर बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें भगवान दास और शैलेष बुरी तरह घायल हो गए, जबकि बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा, “यह हादसा मेहरौली-बदरपुर रोड पार करते समय हुआ, जब 717 रूट नंबर की बस ने दादा, पोती और पोते को टक्कर मार दी।”

बच्ची साकेत के एमसीडी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493