मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की। गनी अपने दूसरे आधारिक दौरे पर सुबह यहां पहुंचे, जब प्रधानमंत्री ने उनकी अगवानी की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर दोनों देशों के नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अफगानिस्तान के साथ अपनी दोस्ती को गहरा करते हुए। प्रधानमंत्री ने भारत की अपनी दूसरी आधिकारिक यात्रा पर आए अशरफ गनी की अगुवाई की।”

भारत और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ताओं के बाद विभिन्न करारों पर हस्ताक्षर होंगे।

गनी दिन में विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह के साथ यहां एक व्यापार बैठक को भी संबोधित करने वाले हैं।

वह शाम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ औपचारिक मुलाकात करेंगे। इससे पहले वह इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड अनालिसिस में व्याख्यान भी देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493