नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बादल घिरे हुए हैं और कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान दिनभर बादलों से घिरा रहेगा। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।”
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है, जबकि सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 79 फीसदी दर्ज की गई।
इधर, गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath