मप्र में आसमान साफ, उमस बढ़ी

भोपाल, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार को आसमान साफ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हवा चलने तथा बारिश होने का अनुमान जताया है।

राज्य में धूप निकलने से जहां गर्मी बढ़ गई है, वहीं उमस का असर भी महसूस हो रहा है। हालांकि, बीच-बीच में हवा चलने से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में कई हिस्सों में हवाओं के बीच बादल बरस सकते हैं।

इधर, शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री, इंदौर का 21.4 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, इंदौर का 28.9 डिग्री, ग्वालियर का 32.6 डिग्री और जबलपुर का 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493