नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 74 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath