बिहार में चिलचिलाती धूप

पटना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री तथा गया का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.3 डिग्री तथा भागलपुर का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493