दिल्ली में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आंशिक बादल घिरे रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 92 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493