धूम्रपान नहीं छोड़ पाए कॉवेल

लंदन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी जगत की मशहूर हस्ती साइमन कॉवेल चाहते हुए भी धूम्रपान छोड़ने में असफल रहे। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने धूम्रपान छोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह चंद मिनटों में ही असफल हो गए।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 55 वर्षीय कॉवेल ने ‘द सन’ को बताया कि यह आदत छोड़ने के लिए उन्होंने हिप्नोथेरेपी (सम्मोहन चिकित्सा) की, लेकिन इसका सत्र खत्म होने के कुछ ही मिनटों बाद उनके मुंह में दूसरी सिगरेट थी।

उन्होंने बताया, “मैंने एक बार धूम्रपान छोड़ने की कीशिश की थी, सम्मोहन से निकलने के बाद मैंने सबसे पहला काम सिगरेट जलाने का किया। दरअसल मैं एक और सिगरेट चाहता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493