मप्र में बारिश, पारा लुढ़का

भोपाल, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार को बादल घिरे हुए हैं। राज्य में रविवार को बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को राजधानी भोपाल के अलावा विभिन्न स्थानों पर हवाएं चली और बारिश हुई। सोमवार को भी बादल घिरे हुए हैं। अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने के आसार हैं।

विभाग ने बताया कि जबलपुर, शहडोल, रीवा, ग्वालियर, चंबल संभागों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं, जबकि भोपाल, सीधी, रीवा, शहडोल, अनुपपुर, मंडला, अशोकनगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, इंदौर, उज्जैन और देवास में ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम में आए बदलाव से राज्य के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इधर, सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16 डिग्री, ग्वालियर का 19़ 5 डिग्री और जबलपुर का 19़ 2 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29़ 8 डिग्री, ग्वालियर का 32़ 2 डिग्री और जबलपुर का 31़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493