दिल्ली में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बादल छाए होने से बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में बदली छाई रहेगी। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।”

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 77 फीसदी आद्र्रता थी।

राजधानी दिल्ली में 14 जून का दिन पिछले पांच वर्षो में इस मौसम का सबसे कम तापमान वाला दिन रहा। रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 20.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493