नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “अगले 24 घंटों में बारिश होने की संभावना है।”
यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath