दिल्ली में बारिश, कोहरे से 60 रेलगाड़ियां प्रभावित

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण 60 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली की तरफ आ रही 56 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार के समय को बदला गया है। तीन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर हल्के बादल घिरे रहेंगे या कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।”

सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर और आद्र्रता 90 फीसदी दर्ज की गई।

दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

दिल्ली में बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493