बिहार में 2 दिन तक जारी रहेगी शीतलहर

पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्र बुधवार सुबह शीतलहर के साथ कोहरे की चादर में लिपटे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने के कारण सुबह से शाम तक ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 7़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

गया का बुधवार का न्यूनतम तापमान 5़ 9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 10़ 2 डिग्री तथा पूर्णिया का 10़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार का अधिकतम तापमान 17़ 1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 15़ 4 डिग्री, गया का 18़ 3 डिग्री और पूर्णिया का 21़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493